SSC JE Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं, शुरू हुए आवेदन
 |
Jharkhand SSC |
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 22 फरवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास पात्रता मानदंड के अतिरिक्त योग्यता के साथ सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर इन पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर, फिर ऑनलाइन आवेदन करें।
JSSC JE Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 23 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022
JSSC JE Recruitment 2022 का ये है पद विवरण
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -46 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) -188 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) -51 पद
JSSC JE Recruitment 2022 का ये है शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर इंजीनियर (विधुत) के पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से सिविल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
JSSC JE Recruitment 2022 के आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें
JSSC JE Recruitment 2022 के लिए कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती विवरण की अधिसूचना को पढ़ें।
- अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
- आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
- अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।